फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर सैनिक स्कूल: अक्तूबर तक पूरा होगा काम, अगले सत्र से होगी पढ़ाई

Wed, 23 Aug 2023 04:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

निर्माण खंड भवन अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि सैनिक स्कूल का काम 80 फीसदी से अधिक हो चुका है। हॉस्टल की रंगाई-पुताई सहित अन्य काम चल रहे हैं। अक्तूबर माह तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। अगले सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
फर्टिलाइजर में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब कुछ ठीक रहा तो फर्टिलाइजर परिसर में सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। अगले सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का दावा है कि 80 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। हॉस्टल की रंगाई-पुताई समेत अंतिम चरण के अन्य काम चल रहे हैं।

विज्ञापन


फर्टिलाइजर परिसर में कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए बन रहे सैनिक स्कूल का शिलान्यास वर्ष 2021 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसके लिए कुल 153.66 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। 50 एकड़ में बन रहे सैनिक स्कूल में हॉस्टल, ऑडिटोरियम, एकेडमिक ब्लॉक, एक्टिविटी रूम, हेल्थ सेंटर, क्लास रूम, स्टोर, प्रिंसिपल रूम समेत अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। हॉस्टल की रंगाई-पुताई हो रही है। मेन गेट सहित अन्य निर्माण कार्य भी जारी हैं। हालांकि बारिश होने से काम प्रभावित भी हो रहा है।

 

विज्ञापन

सैनिक स्कूल में होगी यह व्यवस्था

  • स्कूल में बनाए जाने वाले ब्लाॅक और अन्य स्थान सेना के शूरवीरों के नाम से होंगे।
  • इसके सभी भवन सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़ेंगे।
  • इसमें बन रहे हॉस्टल और मेस के बीच के क्षेत्र में एक साथ सभी विद्यार्थियों को बैठाया जा सकेगा।
  • स्कूल में बहुद्देशीय हाॅल, मार्च पास्ट और झंडारोहण के लिए अलग-अलग ट्रैक बन रहे हैं।
  • इसमें घुड़सवारी प्रशिक्षण, शूटिंग रेंज, तैराकी, बैडमिंटन हाॅल के अलावा अन्य खेलकूद के संसाधन मुहैया होंगे।
निर्माण खंड भवन अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि सैनिक स्कूल का काम 80 फीसदी से अधिक हो चुका है। हॉस्टल की रंगाई-पुताई सहित अन्य काम चल रहे हैं। अक्तूबर माह तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। अगले सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें