फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: तेज धूप के बाद अचानक छाए बादल, मौसम विशेषज्ञ बोले; जारी उतार-चढ़ाव रहेगा

Thu, 04 Jun 2026 10:26 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। दिनभर उमस और गर्मी का असर बना रहा। सुबह के समय बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी फिर बढ़ गई।
विज्ञापन
गोरखपुर में अचानक मौसम में आ गया था बदलाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून की शुरुआत में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। मंगलवार को अचानक मौसम ने फिर करवट ली। तेज धूप के बाद बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। हल्की बारिश के बावजूद शहर का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा।
दिनभर उमस और गर्मी का असर बना रहा।

सुबह के समय बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी फिर बढ़ गई। जिले में 3.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम आर्द्रता 72 प्रतिशत और न्यूनतम 38 प्रतिशत दर्ज की गई, जिसके कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है। किसानों के लिए यह वर्षा फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ी है और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें