फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार में गैंगरेप: खुद पार्टीबाज थी वो...किशोरियों को धकेला था देह व्यापार में- 'वांटेंड' रेशमा गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 12:01 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

एसपी सिटी अभिनव त्यागी के निर्देश में पुलिस ने हुक्का बार और देह व्यापार के धंधे पर पिछले दिनों बड़ी कार्रवाई की थी। मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर इस पुरे रैकेट को तोड़ा था। इसी मामले में रेशमा एक महीने से फरार चल रही थी। रविवार को पुलिस ने रेशमा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने रेशमा को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर पुलिस ने फरार चल रही रेशमा को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी के निर्देशन में हुक्का बार और देह व्यापार के धंधे की जांच करवाई गई। इसी आधार पर पुलिस ने एक साथ शहर के कई इलाकों में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


दो जनवरी को रामगढ़ताल थाने में किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।  इस केस में अनिरुद्ध ओझा समेत अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे। लेकिन, लंबे रेशमा  एक महीने तक पुलिस को चकमा देती रही। पुलिस रेशमा की तलाश में महराजगंज( नेपाल सीमा) और प्रयागराज में तलाश कर रही थी।

इसी बीच दो मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर से ही पुलिस ने रेशमा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि रेशमा जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट के हुक्का बार में लड़कियों को फंसाकर ले जाती थी। उन्हें प्रलोभन देकर नशे और देह व्यापार के लिए मजबूर करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें