फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 साल पुराना स्टैंड बंद: निर्माण के चलते बड़ा फैसला, गोरखपुर स्टेशन के 3 गेट बंद- अब सिर्फ 5 नंबर से एंट्री

Sat, 06 Jun 2026 03:34 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रेल प्रशासन के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार की ओर कैब-वे के पास बन रही मल्टीलेवल पार्किंग सप्ताहभर में यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी। 2500 स्क्वायर मीटर एरिया में इस पार्किंग में दो पहिया और चारपहिया वाहन खड़ा होंगे। इसके लिए प्रवेश द्वार नंबर छह को खोल दिया जाएगा और वहीं से पार्किंग में जाने के लिए रास्ता बनाया जाएगा। इसके बाद पार्किंग में दूसरे तल का भी काम तेजी से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
लवे स्टेशन पर बैरियर लगाकर बंद किया गया गेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को 150 साल पुराने साइकिल स्टैंड के साथ ही तीन और प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया। स्टेशन भवन के निर्माण कार्य के दौरान हादसा न होने पाए, इसके लिए एहतियातन रेल प्रशासन ने निर्णय लिया है। यात्री अब पांच नंबर प्रवेश द्वार से परिसर में जाएंगे और चार नंबर से बाहर निकलेंगे। वाहनों को परिसर में खड़ा करने की सुविधा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में रेलवे अधिकारियों ने निरीक्षण करके योजना तैयार की। शाम से प्रवेश द्वार नंबर दो, तीन और छह नंबर को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। बाकी प्रवेश द्वार पहले ही बंद किए जा चुके हैं। अचानक गेट बंद किए जाने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। गाड़ियों से आए यात्रियों को सामान लेकर प्रवेश द्वार से पैदल जाना पड़ा।

गेट पर तैनात आरपीएफ ने गाड़ियों को भी परिसर में जाने नहीं दिया। लोग सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर परिजनों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने के लिए गए। आरपीएफ प्रभारी दशरथ प्रसाद ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बैरिकेडिंग कराई गई है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य के चलते बड़े-बड़े वाहनों का आना-जाना होगा, ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो जाए इसलिए चार और पांच से ही प्रवेश दिया जा रहा है। बाकी से पैदल जाने की व्यवस्था दी गई है।

15 जून से बंद हो जाएगा प्लेटफार्म नंबर 9 स्थित कैबवे
प्लेटफार्म नंबर 9 स्थित कैब-वे पार्किंग भी 15 जून से बंद हो जाएगी। 14 जून तक पार्किंग एरिया खाली करने के साथ ही 15 जून से आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। इस दौरान यहां स्थित लांड्री भवन तोड़ने के साथ ही अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे।

यहां वाहनों के प्रवेश पर रोक होने से यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक के रास्ते से ही नौ नंबर पर जाना होना। वहीं, साइकिल स्टैंड के बंद किए जाने के साथ ही यहां खड़े वाहनों को हटवा दिया गया है।

सप्ताहभर में मिलेगी पार्किंग की सुविधा
रेल प्रशासन के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार की ओर कैब-वे के पास बन रही मल्टीलेवल पार्किंग सप्ताहभर में यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी। 2500 स्क्वायर मीटर एरिया में इस पार्किंग में दो पहिया और चारपहिया वाहन खड़ा होंगे। इसके लिए प्रवेश द्वार नंबर छह को खोल दिया जाएगा और वहीं से पार्किंग में जाने के लिए रास्ता बनाया जाएगा।

इसके बाद पार्किंग में दूसरे तल का भी काम तेजी से पूरा कराया जाएगा।

रेलवे स्टेशन भवन के पुनर्विकास कार्य कराया जा रहा है इसके चलते तीन प्रवेश द्वारों को बंद किया गया है। पांच नंबर प्रवेश द्वार से यात्रियों को प्रवेश करने और चार नंबर प्रवेश द्वार से निकलने की सुविधा दी गई है। सप्ताहभर में मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रवेश द्वार नंबर छह को खोल दिया जाएगा और गाड़ियां पार्किंग में खड़ी होंगी: सुमित कुमार, सीपीआरओ, एनईआर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें