फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर क्रिकेट टूर्नामेंट: IPL की तर्ज पर होगा GPL, स्थानीय खिलाड़ियों की भी लगेगी बोली- जानिए कहां होंगे मैच

Wed, 13 Nov 2024 12:18 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर प्रीमियर लीग: उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के दो सीजन के सफल आयोजन के बाद यूपीसीए जिला स्तर पर इसका आयोजन करना चाहता है। जीपीएल को लेकर मंडल क्रिकेट एसोसिएशन शहर के व्यापारियों से बात कर रहा है, ताकि वे टीमें खरीदें। शुरुआत में चार से छह टीमें हो सकती हैं।
विज्ञापन
cricket match - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर गोरखपुर में भी जीपीएल (गोरखपुर प्रीमियर लीग) का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। लीग को लेकर मंडल क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सबकुछ सही रहा तो फरवरी-मार्च में इसका आयोजन होगा।

विज्ञापन


गोरखपुर प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने मंडल क्रिकेट एसोसिएशन को अनुमति दे दी है। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के दो सीजन के सफल आयोजन के बाद यूपीसीए जिला स्तर पर इसका आयोजन करना चाहता है। जीपीएल को लेकर मंडल क्रिकेट एसोसिएशन शहर के व्यापारियों से बात कर रहा है, ताकि वे टीमें खरीदें।

शुरुआत में चार से छह टीमें हो सकती हैं। प्रतियोगिता के मैच सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड, सहारा क्रिकेट ग्राउंड और रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर कराने की योजना है। ग्राउंड के लिए एमसीए रेलवे प्रशासन से अनुमति लेगा। प्रतिभा के आधार पर खिलाड़ियों को मिलेगी रकम : जीपीएल में अन्य लीगों की तरह ही खिलाड़ियों की बोली लगेगी।
विज्ञापन


प्रतिभा के आधार पर खिलाड़ियों को रकम मिलेगी। इससे अच्छी प्रतियोगिता में खेलने के साथ ही कमाई भी होगी। जीपीएल में अच्छे प्रदर्शन से वे यूपी टी-20 और आईपीएल में भी अपनी जगह बना सकेंगे। जिले से रणजी, यूपी टी-20 लीग या आईपीएल में खेल चुके खिलाड़ी भी इसमें प्रतिभाग करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें