फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीजीपी कोटे से दरोगा बनाने का करता था दावा, MBBS में प्रवेश दिलाने के नाम पर भी ठगे थे लाखों

Sat, 27 Apr 2024 06:43 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शिकायत मिली थी कि सैनिक विहार नंदानगर में रहने वाला भास्वर शर्मा उर्फ बिट्टू ने पुलिस महानिदेशक( डीजीपी) कोटे से दरोगा भर्ती कराने के नाम पर बसंतपुर के अवधेश जायसवाल से 10 लाख रुपए की ठगी की थी।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता कर जानकारी देते एसपी सिटी केके बिश्नोई - फोटो : स्त्रोत- गोरखपुर पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में बेरोजगार लोगों को पुलिस में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शिकायत मिली थी कि सैनिक विहार नंदानगर में रहने वाला भास्वर शर्मा उर्फ बिट्टू ने पुलिस महानिदेशक( डीजीपी) कोटे से दरोगा भर्ती कराने के नाम पर बसंतपुर के अवधेश जायसवाल से 10 लाख रुपए की ठगी की थी।

विज्ञापन


इसके अलावा कुशीनगर के नंदलाल वर्मा पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र वर्मा से उनके लड़कों का एमबीबीएस में एडमिशन एवं पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख रुपए ठग लिया।

देवरिया के अजय वर्मा पुत्र कन्हैया वर्मा से लड़की का नर्सिंग में एडमिशन कराने के नाम पर फर्जी एडमिशन कार्ड देकर अभियुक्त भास्वर शर्मा ने 4 लाख 90 हजार और अजय वर्मा से ही शराब के मॉडल शाप दुकान का ठेका दिलाने के नाम पर जिला आबकारी अधिकारी के नाम से फर्जी दुकान का लाइसेंस देते हुए चार लाख 90 हजार रुपए वसूल लिया।
विज्ञापन


इन तमाम मामलों में पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने इनपर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। एसओजी प्रभारी मनीष यादव के साथ चौकी प्रभारी अनीश कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी झरना टोला और एसओजी की टीन के साथ मुखबिर की सूचना पर गुड़गांव हरियाणा से गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार के बाद एसपी सिटी केके बिश्नोई ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें