फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट छात्र के हत्यारोपी का Encounter: गोरखपुर-कुशीनगर पुलिस से हुई मुठभेड़, दोनों पैर में लगी गोली; 4 गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 03:29 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

नीट छात्र दीपक गुप्ता की हत्या के एक आरोपी रहीम को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। गोरखपुर और कुशीनगर की टीमों की घेराबंदी देखकर रहीम ने फायरिंग कर दी थी। जवाबी गोलीबारी में रहीम के दोनों पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। हत्या के बाद एडीजी एलओ अमिताभ यश और एसएसपी राजकरन नैय्यर लगातार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
एनकाउंटर में घायल आरोपी संग पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ में नीट छात्र की हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पिपराइच पुलिस और कुशीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ये पशु तस्कर पकड़े गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहीम, छोटू और राजू के रूप में हुई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छोटू और राजू  की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। इसी बीच सूचना मिली कि हत्यारोपी रहीम भागने के फिराक में है। कुशीनगर और गोरखपुर की पिपराइच थाने की पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसी बीच खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग में आरोपी रहीम के पैर में गोली लग और घायल होकर गिर पड़ा। 

पुलिस टीम ने पास जाकर देखा तो रहीम घायल पड़ा हुआ था। एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि मंगलवार को ही एक आरोपी पकड़ा गया था, जिसका इलाज चल रहा है। अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। सुबह रहीम पुलिस एनकाउंटर में पकड़ा गया है। जल्द ही मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें