फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सऊदी अरब मजदूरी करने गए युवक ने सीएम योगी को दी धमकी, आरोपी काशीपुर का रहने वाला

Mon, 20 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में युवक मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। यह मामला तब सार्वजनिक हुआ जब हिंदूवादी संगठन के पूर्व पदाधिकारी जंगल सखनी निवासी घनश्याम चौहान ने गुलरिहा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
आरोपी अली अकबर - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब में मजदूरी करने गए गुलरिहा के अली अकबर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर सनसनी फैला दी है। इस वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देने और सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले बयान दिए गए हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में गुलरिहा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में युवक मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। यह मामला तब सार्वजनिक हुआ जब हिंदूवादी संगठन के पूर्व पदाधिकारी जंगल सखनी निवासी घनश्याम चौहान ने गुलरिहा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

घनश्याम चौहान ने बताया कि ऐसे वीडियो समाज में नफरत फैलाने वाले हैं। जांच में पता चला कि आरोपी अली अकबर गुलरिहा के जंगल डुमरी नंबर दो के काशीपुर टोले का रहने वाला है।
विज्ञापन


केस दर्ज करने के बाद गुलरिहा थाना पुलिस ने आरोपी के परिजन को चौकी पर बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। तकनीकी टीम को लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें