फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल। खजनी के पिपरां बनवारी गांव में बुधवार को मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, पिपरां बनवारी गांव के रहने वाले रामअवध तिवारी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कुलदीप तिवारी बुधवार शाम करीब पांच बजे खेत से पशुओं का चारा काट कर लौटने के बाद हाथ-पाव धोने के लिए पानी का मोटर चलाया। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें