फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्व विधायक के बेटे समेत चार पर केस दर्ज, अचानक युवक पर लाठी-रॉड से कर दिया था हमला-घायल

Tue, 15 Oct 2024 12:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

हजनवां पुलिस ने बताया कि प्रवीण की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि पूर्व विधायक के बेटे हिमांशु को फरवरी माह में भौकाल बनाकर लक्जरी गाड़ी में उत्तर प्रदेश विधान सभा का पास लगाकर घूमते हुए कैंट थाने की पुलिस ने पकड़ा था। कैंट थाने में हिमांशु के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मारपीट कर युवक को घायल किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूर्ति विसर्जन देखने गए युवक को मनबढ़ों ने हाॅकी, डंडा और पंच से पीटकर रविवार को अधमरा कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने गहासांड निवासी पूर्व विधायक जीएम सिंह के बेटे हिमांशु सिंह, आदित्य गिरि, ओमवीर यादव और चकिया के अंकुर सिंह के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सहजनवां के वार्ड नंबर नौ घनश्याम नगरी पिपरा निवासी प्रवीण शुक्ला पुत्र दिवंगत सूर्य प्रकाश शुक्ला रविवार रात में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखने कस्बे में गए थे। इस दौरान की चार मनबढ़ों ने हाॅकी, डंडा और पंच से हमला बोल दिया। बीच सड़क पर पीटने लगे, जिसको देख कर कुछ लोगों ने बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपी भाग गए।

सहजनवां पुलिस ने बताया कि प्रवीण की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि पूर्व विधायक के बेटे हिमांशु को फरवरी माह में भौकाल बनाकर लक्जरी गाड़ी में उत्तर प्रदेश विधान सभा का पास लगाकर घूमते हुए कैंट थाने की पुलिस ने पकड़ा था। कैंट थाने में हिमांशु के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


युवक पर राॅड से हमला, हालत गंभीर
गोरखनाथ के बिलंदपुर खंता में रविवार शाम कहासुनी हाेने पर मनबढ़ ने राॅड से युवक के सिर पर हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है। बिलंदपुर खंता में रहने वाले सूरज निषाद ने गोरखनाथ थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 13 अक्टूबर काे उनका भाई धीरज काली मंदिर के पास लगे पांडाल के पास गया था।

पुरानी रंजिश में माेहल्ले के मंदीप यादव ने राॅड से हमला किया। युवक को सिर व आंख के पास चोटें लगी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें