फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर का छज्जा गिरने से युवक की मौत, चार बहनों में एकलौता भाई था सनी- चचेरा भाई घायल

Sat, 04 Oct 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पूर्वांह्न 11 बजे जगदीश का बेटा सनी कुमार और उसका चचेरा भाई सागर चौहान मकान की सीढि़यों पर बैठे थे। अचानक छज्जा टूटकर दोनों पर गिर गया। आवाज सुनकर घरवाले और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। पहले उन्हें बालापार स्थित गोरखनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक सनी चौहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशुनपुर गांव के सप्टहिया टोले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। नगीना यादव के मकान का छज्जा गिरने से उनके बेटे सागर चौहान और उसके चचेरे भाई सनी चौहान (19) मलबे के नीचे दब गए। हादसे में सनी की मौत हो गई, जबकि सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। सनी 12वीं का छात्र था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूर्वांह्न 11 बजे जगदीश का बेटा सनी कुमार और उसका चचेरा भाई सागर चौहान मकान की सीढि़यों पर बैठे थे। अचानक छज्जा टूटकर दोनों पर गिर गया। आवाज सुनकर घरवाले और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। पहले उन्हें बालापार स्थित गोरखनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

वहां डॉक्टरों ने सनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सागर को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। सागर का पैर फ्रैक्चर हो गया है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। परिजनों ने बताया कि सनी वंशराज इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ाई करता था। उसके पिता नकहा स्टेशन पर मजदूरी का काम करते हैं। चार बहनों में सनी इकलौता भाई था और भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। हादसे के बाद से गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें