फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता: गोरखपुर में आज से जुटेंगे देश भर के खिलाड़ी, पहली बार मंडल में होगा ऐसा आयोजन

Thu, 14 Nov 2024 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से पहली बार गोरखपुर में यह आयोजन होने जा रहा है। इसमें 45 टीमों के लगभग 450 से अधिक बालक व बालिका दांव आजमाएंगे। इनके अलावा करीब 200 ऑफिशियल्स भी जुटेंगे।
फ्री स्टाइल की इस प्रतियोगिता में दो मैट पर 14 वर्षीय बालक-बालिका खिलाड़ी बड़े मंच से अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
कुश्ती( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

68वीं अंडर-14 राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती (फ्री स्टाइल) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 16 से 20 नवंबर तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में होगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। बृहस्पतिवार से देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें जुटनी शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से पहली बार गोरखपुर में यह आयोजन होने जा रहा है। इसमें 45 टीमों के लगभग 450 से अधिक बालक व बालिका दांव आजमाएंगे। इनके अलावा करीब 200 ऑफिशियल्स भी जुटेंगे।
फ्री स्टाइल की इस प्रतियोगिता में दो मैट पर 14 वर्षीय बालक-बालिका खिलाड़ी बड़े मंच से अपना दमखम दिखाएंगे।

प्रतियोगिता के लिए आने वाले सभी खिलाड़ियों की स्टेडियम के आसपास के होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जा चुकी है। प्रतियोगिता के सभी मैच वीर बहादुर सिंह स्पोटर्स कॉलेज में खेले जाएंगे, जिसमें देश के सभी बोर्ड में पढ़ने वाले विद्यार्थी खेलेंगे। इनमें स्टेट के साथ ही सीबीएसई, सीआइएससीई व विकास भारती के विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

पहली बार हो रहे आयोजन को भव्य बनाने को लेकर तैयारियां जारी हैं। बृहस्पतिवार से टीमों का आगमन शुरू हो जाएगा। बालक-बालिका प्रतिभागियों के ठहरने के लिए शहर के प्रमुख होटल आरक्षित कर दिए गए हैं: सतीश सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल, गोरखपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें