फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कबड्डी के मैट पर 'दंगल'... जश्न के विवाद में भिड़ीं छात्राएं- जानिए टीम ने क्यों किया हमला

Sat, 18 Oct 2025 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शुक्रवार की शाम चार बजे कबड्डी का फाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद विजेता टीम की छात्राएं जश्न मना रही थीं। आरोप है कि हार से नाराज दूसरी टीम की छात्राएं साथ पढ़ने वाले लड़कों को लेकर आईं और मैदान में मौजूद विजेता टीम पर हमला कर दिया। मौके पर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले और हाथापाई हुई।
विज्ञापन
बीआईटी में मारपीट - फोटो : स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा इलाके में स्थित एक कॉलेज में आयोजित जोनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को गंभीर विवाद हो गया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद जश्न मना रही एक कॉलेज की छात्राओं पर हारने वाली दूसरे कॉलेज की टीम ने हमला कर दिया। इसमें चार छात्राएं घायल हो गईं। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो दिवसीय जोनल स्पोर्ट्स में पूर्वांचल के 78 कालेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शुक्रवार की शाम चार बजे कबड्डी का फाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद विजेता टीम की छात्राएं जश्न मना रही थीं।

आरोप है कि हार से नाराज दूसरी टीम की छात्राएं साथ पढ़ने वाले लड़कों को लेकर आईं और मैदान में मौजूद विजेता टीम पर हमला कर दिया। मौके पर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले और हाथापाई हुई।
विज्ञापन


इस दौरान चार छात्राएं जान्हवी उपाध्याय, श्रृष्टि दूबे, अंकिता शर्मा और आफरीन घायल हो गईं। उन्हें पहले सीएचसी सहजनवां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दो छात्राओं के हाथ टूटने की आशंका है जबकि अन्य दो के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल और अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि पिपरौली चौकी पुलिस तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें