फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती: अंडर -14 में गोरखपुर के पहलवानों का प्रदेश में दबदबा

Tue, 01 Oct 2024 06:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। 68वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को रीजनल स्टेडियम में अंडर-14, 17 और 19 बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। नॉकआउट प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 18 मंडल, दो स्पोर्ट्स कॉलेज और एक कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 आयु वर्ग में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक प्राप्त किए। 33 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की सुकन्या प्रथम, वाराणसी की कोमल पटेल द्वितीय, 36 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की निशा प्रथम और सहारनपुर की राधिका द्वितीय, 39 किलो में अयोध्या की सुनैना प्रथम और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की रागिनी दूसरे स्थान पर रहीं।
42 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की प्रियांशी यादव प्रथम, अयोध्या की सिपाही द्वितीय, 46 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की कामिनी प्रथम, वाराणसी की शिवांगी यादव द्वितीय, 50 किलो में बस्ती की साक्षी प्रथम, वाराणसी की दिया यादव द्वितीय, 54 किलो भारवर्ग में वाराणसी की आंधी पटेल प्रथम, मिर्जापुर की खुशी यादव द्वितीय, 58 किलो में मुरादाबाद की प्रज्ञा सिंह प्रथम और वाराणसी की कौशिकी दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालिका अंडर-19 के 50 किलो भारवर्ग में अयोध्या की वंदना यादव प्रथम, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की साधना दूसरे स्थान पर रहीं। 57 किलो वर्ग में अयोध्या की अनु प्रथम, मेरठ की पायल गिरी द्वितीय, 62 किलो में मेरठ की लीजा प्रथम, वाराणसी की वसुंधरा यादव द्वितीय, 76 किलो में मेरठ की इतिशा प्रथम तो वहीं मुरादाबाद की सुनीति चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं।
मंगलवार को बालक वर्ग की प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह, एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य जफर अहमद खान, दीनदयाल गुरु, मंडलीय सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय आदि ने मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें