फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वन कर्मियों से लकड़ी चोरों ने की हाथापाई, केस दर्ज- चोरी में 'चर्चित' है क्षेत्र का नाम

Thu, 26 Sep 2024 05:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

कैंपियरगंज वन रेंज के मोहनाग बीट प्रभारी दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि अलगटपुर के टोला सोना टीकर में राजू अंगद, जितेन्द्र व महेंद्र जंगल से लकड़ी काटकर घर लाकर चिरान कर रहे हैं। अवैध कटान में कैंपियरगंज इलाके का नाम काफी चर्चित है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंपियरगंज क्षेत्र के सोनाटीकर गांव में वन रेंज से लकड़ी काटकर कटर मशीन से चिरान करने की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों से लकड़ी चोर उलझ गए और हाथापाई करने लगे। पुलिस व वन विभाग के उच्चाधिकारी पहुंचे तब वे वहां से भागे। मौके पर गोल एक बोटा, साखू के चिरान की आठ नग लकड़ी, चिरान लकड़ी लदी बोलेरो, कटर मशीन बरामद की गई।

विज्ञापन


मोहनाग बीट प्रभारी दिनेश कुमार ने कैंपियरगंज थाने में तहरीर देकर चार नामजद सहित घर की औरतों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कैंपियरगंज वन रेंज के मोहनाग बीट प्रभारी दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि अलगटपुर के टोला सोना टीकर में राजू अंगद, जितेन्द्र व महेंद्र जंगल से लकड़ी काटकर घर लाकर चिरान कर रहे हैं।

सूचना पर वन रक्षक विवेक कुमार मौर्य के साथ पहुंचे तो लकड़ी चीरने वाली कटर मशीन की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में हम लोग आगे बढ़े तो महेन्द्र व जितेंद्र पास आकर खड़े हो गए। उन लोगों से उनके घर पर लकड़ी चीरने वाली कटर मशीन के चलने की आवाज के बारे में पूछताछ की जा रही थी, तभी राजू व अंगद के घर की औरतें आकर हाथापाई करने लगी।
विज्ञापन


वन संपदा की क्षति करने वाले पेशेवर अपराधियों के घर छानबीन की गई। उस दौरान राजू, अंगद के घर पर एक गोल बोटा, उनके बोलेरो में चार साखू चिरान, राजू के घर पर दो साखू चिरान मिला। जितेंद्र के घर पर दो नग साखू चिरान व एक कटर मशीन मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें