फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दहेज के लिए महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार नगर। खोराबार क्षेत्र के रामपुर नथई निवासी निशा पुत्री श्रवण श्रवन निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने व मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि उसकी 15 माह पूर्व चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खुर्द निवासी सावन कुमार निषाद पुत्र जवाहिर निषाद से शादी हुई थी। शादी में पिता ने बाइक, तीन लाख नकद व घरेलू सामान दिया था। ससुराल के लोग एक गाड़ी व 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जब वह ससुराल गई तो पति उसके पास नहीं आया। अगले दिन सुबह झारखंड चला गया। उसके बाद ससुराल के लोग मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। दहेज का पैसा लाने के बाद ही रखने की बात कहने लगे।
विज्ञापन

पांच दिन बाद पति वापस आया तो उसने भी पैसे की मांग की। न देने की बात कही तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें