सिकरीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति से बिना तलाक के दूसरी शादी कर ली। पहले पति की शिकायत पर महिला और उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ सिकरीगंज थाने में रविवार को केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोला थाना क्षेत्र के जिगिनी बुजुर्ग निवासी वरुण कुमार पांडेय ने पुलिस को अवगत कराया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में थाना रामगढ़ताल के भरवलिया बुजुर्ग की प्रीति से हुआ। इसी बीच वह कमाने के लिए बाहर चला गया तो पत्नी सभी जेवरात लेकर मायके चली गई। जब वह विदा कराने गया तो घर वालों ने मना कर दिया।
थककर उसने परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया। अभी बिना किसी फैसले व तलाक के परिजनों ने लड़की की शादी सिकरीगंज के ही बारीपुर में कर दी। जानकारी होने पर वरुण पांडेय ने लड़की उसके भाई सहित सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।