फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुर्गा प्रतिमा के साथ डीजे बजाने पर दूसरे समुदाय के मनबढ़ों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। इलाके के करमहां बुजुर्ग गांव में शनिवार रात करीब 10 बजे दुर्गा प्रतिमा लेकर कुछ लोग एक धार्मिक स्थल के बगल से गुजर रहे थे। प्रतिमा के साथ डीजे को बजाने पर आपत्ति जताते हुए दूसरे समुदाय के युवकों ने साउंड सिस्टम का तार तोड़ दिया। विरोध करने पर साथ चल रहे चार- पांच लोगों के मोबाइल तोड़ दिए। मामले की जानकारी पाकर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद हंगामा करने वाले फरार हो गए। दुर्गा प्रतिमा के साथ चल रहे लोग आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और साथ जाकर दुर्गा प्रतिमा को स्थापित कराया।
विज्ञापन


करमहां बुजुर्ग के लोगों द्वारा प्रतिवर्ष प्राथमिक विद्यालय के समीप दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाती है। जंगल डुमरी नंबर एक के तेतरिया टोले से दुर्गा की प्रतिमा लेकर गाजे-बाजे के साथ गांव जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले करमहां बुजुर्ग गांव के मस्जिद के पास अचानक दूसरे समुदाय के युवक ट्राॅली पर चढ़ गए। उपद्रवियों ने साउंड सिस्टम के तार तोड़ दिए और विरोध करने पर साथ चल रहे लोगों के मोबाइल में तोड़फोड़ करने के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन इसके पहले उपद्रवी फरार हो गए। एसपी सीटी अभिनव त्यागी ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें