फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम की खबर: मानसून सक्रिय, आज से तीन दिन तक बारिश के आसार- शनिवार को तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा

Sun, 22 Jun 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पूर्वी यूपी में 18 जून को ही मानसून सक्रिय हो गया था। परिस्थितियां अनुकूल होने पर यह मौसम 20 जून को लखनऊ तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने परिस्थितियों को देखते हुए 19 जून से भारी बारिश की चेतावनी भी जारी किया था, लेकिन अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
Weather Forecast 22 June 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसके फलस्वरूप तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली है। हालांकि पहले तीन दिन में हल्की बारिश ही हुई है। अब रविवार से मंगलवार तक प्रदेश में सभी स्थानों पर बारिश के आसार हैं। शनिवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही रही।

विज्ञापन


पूर्वी यूपी में 18 जून को ही मानसून सक्रिय हो गया था। परिस्थितियां अनुकूल होने पर यह मौसम 20 जून को लखनऊ तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने परिस्थितियों को देखते हुए 19 जून से भारी बारिश की चेतावनी भी जारी किया था, लेकिन अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई।

शनिवार को भी सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में 1.9 एमएम बारिश हुई। मौसम विज्ञानी अतुल सिंह ने बताया कि अनुकूल परिस्थितियों से मानसून पूरे पूर्वी यूपी में फैल गया है।
विज्ञापन


रविवार से मंगलवार तक सभी जगहों पर बारिश की उम्मीद है। 23 तारीख से एक सप्ताह तक अलग-अलग खंड में बारिश होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें