फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कल से मौसम बदलने के आसार, कोहरे को लेकर चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 17 और 18 को कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, आज के लिए येलो अलर्ट
विज्ञापन


- बृहस्पतिवार को अधिकतम 21.5 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री किया गया दर्ज
गोरखपुर। कुछ दिनों तक धूप खिलने से राहत के बाद अब मौसम में फिर बदलाव के आसार बनने लगे हैं। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 और 18 जनवरी को गोरखपुर-बस्ती मंडल में कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ सकता है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले 16 जनवरी से ही कोहरे का आंशिक असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। दिन और रात के तापमान में 14.5 डिग्री का अंतर रहा। मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में कोहरा घिर सकता है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें