गोरखपुर। छात्रसंघ चौराहा से बेतियाहाता तक बन रही सड़क के किनारे सीसी नाले का निर्माण हो रहा है। शनिवार की सुबह निर्माण के दौरान पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से 200 घरों में पानी का संकट उत्पन्न हो गया। रविवार को दोपहर कैंट थाने के पास स्थित बांसगांव काॅलोनी में 30 घंटे बाद दोपहर तीन बजे पानी आपूर्ति बहाल हुई। शनिवार की सुबह से ही आपूर्ति ठप होने से लोग पानी के लिए परेशान थे। रविवार को मौके पर पहुंचे जलकल विभाग के कर्मचारियों ने निरीक्षण कर पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने वाली जगह चिह्नित की और फिर उसकी मरम्मत की। छात्रसंघ चौराहा से बेतियाहाता तक बन रही फोरलेन सड़क के किनारे सीसी नाला निर्माण की वजह से पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से काॅलोनी में पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी। संवाद