फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मारपीट के आरोपियों को हिरासत में लेने पर ग्रामीणों ने चौकी घेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरहरी। गुलरिहा क्षेत्र के सेखरुवा के पास बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीट दिया। जानकारी होने पर सरहरी चौकी पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गांव वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो 12 से 15 की संख्या में पहुंचे लोगों ने देर रात चौकी घेर लिया। आरोप है कि सादी वर्दी में खड़े पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की गई। दोनों पक्ष से आठ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


गुलरिहा के महराजगंज कस्बा के रहने वाले सागर कशौधन का चिलुआताल क्षेत्र के परमेश्वरपुर करहिया निवासी मुकेश से 15 दिन पहले विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में वर्चस्व को लेकर कई बार मारपीट भी हुई। बुधवार की रात महराजगंज कस्बे में स्थित शराब की दुकान के पास सागर ने साथियों के साथ मिलकर मुकेश को पीट दिया था। जिसका बदला लेने के लिए मुकेश और उसके साथी इंतजार में थे। इसी बीच बृहस्पतिवार की रात सागर को सेखरुवा के पास अकेला पाकर मुकेश व उसके साथियों ने घेर लिया और पीट दिया। जब इसकी जानकारी सागर पक्ष के लोगों को हुई तो उसके लोग करहिया गांव पहुंच गए और मुकेश व उसके साथी को पकड़कर सरहरी चौकी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसी बीच मुकेश के गांव के लोगों को जानकारी हुई तो वह चौकी पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में पुलिस ने दो को पकड़ा था। जिसके बाद ग्रामीण चौकी पर आए थे न की घेराबंदी और धक्का-मुक्की की है। इस मामले में दोनों तरफ से सागर, रिजवान, मुकेश, देवेंद्र, रामलखन, जितेन्द्र, शनि, रविंद्र का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें