गोरखपुर/जगतबेला। जंगल कौड़िया के टिकरिया गांव में मगरमच्छ ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। पोखरे से जलकुंभी काफी हद तक निकल चुकी है। अब दोबारा से पानी निकालने का काम शुरू है। ग्रामीणों का कहना है कि पोखरे में मगरमच्छ के बच्चे भी हैं।
टिकरिया गांव के पोखरे में करीब आठ से 10 फीट का मगरमच्छ रविवार से ही वहां मौजूद है। जलकुंभी होने की वजह से उसे रेस्क्यू करने में परेशानी हो रही थी। बुधवार को गांव के ब्रह्मदेव यादव और पूर्व प्रधान अजय यादव ने अपना पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालना शुरू किया। 24 घंटे बाद पोखरे का पानी कम हुआ तो ग्रामीणों ने उसमें घुसकर जलकुंभी निकाली। शुक्रवार और शनिवार को जलकुंभी निकाला गया। इसके बाद पानी कम करने के लिए पंपिंग सेट लगाए गए हैं। मगरमच्छ कहीं गांव में न घुस जाए, इसके लिए ग्रामीण पहरा दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि पोखरे में मगरमच्छ के उसके तीन बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। सूचना ग्रामीणों का हुजूम लग गया। फॉरेस्ट रेंजर समर सिंह का कहना है कि बच्चे को आसानी से पकड़ लिया जाएगा, जलकुंभी पूरा साफ हो गया तो रविवार को टीम रेस्क्यू करेगी।