फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुठभेड़ में शातिर चोर को पैर में लगी गोली, पुलिस ने दबोचा- दर्ज मुकदमें जानकर रहे जाएंगे दंग

Mon, 19 Aug 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

पुलिस संग मुठभेड़ में घायल गवरजीत इतना शातिर है कि उसके ऊपर एक दो नहीं बल्कि 24 मुकदमें दर्ज हैं। गोरखपुर ही नहीं कुशीनगर और संतकबीरनगर में भी उसके ऊपर कई केस दर्ज हैं। गुलरिहा इलाके में हाल के दिनों में बढ़ी चोरियों में उसका नाम सामने आया और इस साल गुलरिहा में उसके ऊपर चार केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर गलरिहा थानाक्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर शाम एक शातिर चोर के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान वह फायरिंग कर भागने का प्रयास कर रहा था। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया उसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन


यह मुठभेड़ बांसस्थान रोड पर मलंगस्थान के पास हुई। घायल चोर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो खोखा व 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के ऊपर दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। गुलरिहा इलाके में ही उसने हाल के कुछ महीनों में कई चोरियां की थीं। पुलिस को उसकी लम्बे समय से तलाश थी।

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल चोर की पहचान पिपराइच इलाके के अगया बड़ा टोला निवासी गवरजीत पुत्र शिवनाथ चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रविवार की देर शाम रामनगर के पास रूटीन में वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इस बीच एक बाइक पर दो लोग आते हुए दिखे।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने की जगह वह भागने लगे। बांसस्थान भटहट रोड पर मलंगस्थान के पास कच्ची सड़क पर मुड़कर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने जब दोनों तरफ से घेर लिया तब वे फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह नीचे गिर गया जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया।

घायल बदमाश की पहचान होने के बाद उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहले एम्बुलेंस बुलाया, लेकिन समय से नहीं पहुंचने पर चौकी की जीप से उसको अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं उसके साथी की तलाश में टीम दबिश डाल रही है।

विज्ञापन

मुठभेड़ स्थल से गिरा अवैध तमंचा - फोटो : अमर उजाला
गवरजीत पर दर्ज हैं 24 केस
गवरजीत इतना शातिर है कि उसके ऊपर एक दो नहीं बल्कि 24 मुकदमें दर्ज हैं। गोरखपुर ही नहीं कुशीनगर और संतकबीरनगर में भी उसके ऊपर कई केस दर्ज हैं। गुलरिहा इलाके में हाल के दिनों में बढ़ी चोरियों में उसका नाम सामने आया और इस साल गुलरिहा में उसके ऊपर चार केस दर्ज किया गया।

जिसमें पुलिस को गवरजीत के साथी की भी तलाश थी। यह सभी चोरियां उसी इलाके में हुई थी जहां पर रविवार को मुठभेड़ कर पुलिस ने दबोचा है। वह पिपराइच थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

फरवरी में जेल से आया था बाहर
पुलिस के अनुसार, गवरजीत शातिर किस्म का चोर है। वह अपने रिश्तेदार के साथ चोरी की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम देता है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरवरी 2024 में वह जमानत पर जेल से बाहर आया। इसके बाद वह फिर चोरी की घटना को अंजाम देने लगा।

हाल ही में उसने गुलरिहा इलाके में पांच जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके पास से झोला भी बरामद किया है, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे।

गुलरिहा पुलिस से एक सप्ताह में दूसरी मुठभेड़
गुलरिहा पुलिस से एक सप्ताह में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 11 अगस्त को पुलिस ने बरगदही के पास मुठभेड़ में शातिर लुटेरा व टप्पेबाज को गिरफ्तार किया। उसके पैर में भी गोली लगी थी। उसकी पहचान तिवारीपुर इलाके के डोमखाना सूर्यकुंड निवासी करन डोम पुत्र मझलू डोम के रूप में हुई। उस पर कैंट, राजघाट, गुलरिहा कोतवाली समेत अन्य थानों में लूट, टप्पेबाजी, गड्डीबाज समेत 17 मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें