गोरखपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने महिला कल्याण विभाग की ओर से राजकीय महिला शरणालय, घंटाघर एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित गोकुलधाम वृद्धाश्रम, बड़गो का निरीक्षण किया। राजकीय महिला शरणालय के निरीक्षण के समय उपाध्यक्ष ने संस्था में आवासित संवासिनियों से मिलकर उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। संस्था के साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। राजकीय महिला शरणालय की संवासिनियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था प्रभारी एवं उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि रोजगार परक प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायन सिंह आदि उपस्थित रहे।