फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ये खबर आपके काम की, आज नौकायन की ओर नहीं जाएंगे वाहन, बदला रहेगा यातायात- जानें रूट

Mon, 19 Aug 2024 11:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

ट्रैफिक डायवर्जन:  गोरखपुर में रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर नौका विहार जाने वाले रास्ते पर रुट डायवर्जन किया गया है। ट्रैफिक से बचने और घमने आने वाले लोगों के लिए दिक्कत न हो, इसे देखते हुए पुलिस विभाग ने ये डायवर्जन किया है।
विज्ञापन
Traffic Police - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर्व पर नौका विहार पर नगरवासियों के लिए 19 अगस्त को यातायात परिवर्तित किया गया है। नौका विहार की ओर वाहन नहीं जाएंगे। घूमने आने वाले लोगों के लिए पार्किंग निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इन रास्तों पर प्रतिबंध, इधर से जाएंगे वाहन

देवरिया, खोराबार एवं चिड़ियाघर की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन पैडलेगंज से नौकायान की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन पैडलेगंज से एसबीआई प्रशासनिक भवन मोड़ से थाना रामगढ़ताल से हनुमान मंदिर तिराहा होकर जाएंगे।
इसी प्रकार देवरिया, खोराबार एवं चिड़ियाघर की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन हनुमान मंदिर तिराहा से नौकायान की तरफ प्रतिबंधित रहेंंगे। यह वाहन हनुमान मंदिर तिराहा से थाना रामगढ़ताल होकर जाएंगे।
विज्ञापन


पैडलेगंज से नौकायान घूमने जाने वाले चार पहिया वाहन बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह मोड़ से आगे नहीं जाएंगे।
सर्किट हाउस मोड़ से नौकायान की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

पैडलेगंज से नौकायान की तरफ जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, कार्मिशियल वाहन एवं बस प्रतिबंधित रहेंगे। इस वाहन को चम्पा देवी मोड़ से डायवर्ट कर चम्पा देवी पार्क में पार्किंग कराया जाएगा।
सर्किट हाउस पार्किंग एवं बाबा गम्भीनाथ प्रेक्षागृह पार्किंग के भर जाने पर पैडलेगंज से नौकायान की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन को चम्पा देवी पार्क मोड़ से डायवर्जन करके चम्पा देवी पार्क में पार्किंग कराया जाएगा

हनुमान मंदिर देवरिया बाई पास तिराहा से नौकायान घूमने आने वाले चार पहिया/ दो पहिया वाहन ट्रांसफॉर्मर तिराहा से नौकायान की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन ट्रांसफॉर्मर तिराहा से डायवर्जन करके महंत दिग्विजयनाथ पार्क में पार्किंग कराए जाएंगे।
 महंत दिग्विजयनाथ पार्किंग भर जाने पर किसी भी चार पहिया वाहन को हनुमान मंदिर तिराहा से नौकायान की तरफ आना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन थाना रामगढ़ताल, देवरिया बाईपास से पैडलेगंज होकर नौकायान की तरफ आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें