फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन फ्लड मैनेजमेंट: नगर निकायों ने सराहा 'गोरखपुर मॉडल', सूबे के कई नगर निगम अधिकारियों ने सराहा

Sat, 13 Sep 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सम्मेलन में मेरठ, प्रयागराज, बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी समेत कई नगर निगमों एवं पालिकाओं से आए अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने ई-बसों से गोरखनाथ मंदिर, तकियाघाट, गोड़धोइया नाला, सुथनी स्थित वेस्ट मैनेजमेंट फेसिलिटी, इलाहीबाग पंपिंग स्टेशन और चरगांवा के गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ एवं नगर निगम गोरखपुर के संयुक्त प्रयास से आयोजित दो दिवसीय अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में शामिल अधिकारियों ने गोरखपुर नगर निगम की व्यवस्थाओं और आपदा प्रबंधन तैयारियों की सराहना करते हुए इसे अपने-अपने नगर निकायों में लागू करने की बात कही।

विज्ञापन

12 सितंबर को आयोजित दूसरे बैच के सत्र का शुभारंभ मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान सभी अधिकारियों को नगर निगम गोरखपुर की ओर से विकसित अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल, उसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रणाली और आपदा प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी गई।

सम्मेलन में मेरठ, प्रयागराज, बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी समेत कई नगर निगमों एवं पालिकाओं से आए अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने ई-बसों से गोरखनाथ मंदिर, तकियाघाट, गोड़धोइया नाला, सुथनी स्थित वेस्ट मैनेजमेंट फेसिलिटी, इलाहीबाग पंपिंग स्टेशन और चरगांवा के गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गाजियाबाद से जंगबहादुर यादव व एनके चौधरी, मुरादाबाद से अखिलेश कुमार पाल व आशुतोष कुमार, झांसी से वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, आगरा से शिशिर कुमार, अलीगढ़ से अमित कुमार सिंह व दानिश हैदर नकवी, बरेली से शशिभूषण राय, सहारनपुर से सुधीर कुमार, शाहजहांपुर से एसके सिंह, फिरोजाबाद से रविंद्र प्रताप सिंह व अभिषेक प्रकाश समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें