फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लावारिस प्रसूता की हालत गंभीर, बच्चे की मौत

Sat, 05 Oct 2024 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार देर रात एक महिला और उसके नवजात को कोई लाकर छोड़ गया। अस्पताल कर्मियों ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां से गायनी वार्ड में रेफर कर दिया गया। गायनी वार्ड में भर्ती इस लावारिस प्रसूता का अभी भी उपचार चल रहा है, वहीं बच्चे की मौत हो गई है। डॉक्टर का कहना है कि जब महिला वार्ड में लाई गई तो नवजात की मौत हो चुकी थी। महिला की हालत अभी भी गंभीर है। उसके घरवालों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

चर्चा है कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास एक गर्भवती बृहस्पतिवार की रात में तड़प रही थी। कोई महिला गर्भवती को अपने साथ लेकर जिला अस्पताल गई, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। रास्ते में गर्भवती ने एक शिशु को जन्म दिया। देर रात महिला ने उसे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में छोड़कर गायब हो गई। ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने जब कागजी कोरमपूर्ति के लिए महिला के घरवालों को खोजना शुरू किया, तब पता लगा कि इसे लेकर आने वाली महिला खुद कहीं गायब हो गई। वहां से शुक्रवार सुबह उसे स्त्री एवं प्रसुति रोग विभाग में रेफर कर दिया गया। पूरे दिन इस महिला व उसके शिशु के बारे में कोई जानकारी लेने नहीं पहुंचा। महिला का इलाज करने वाली डॉ. नजमा मलिक ने बताया कि महिला को जब वार्ड में लाया गया तो नवजात की मृत्यु हो चुकी थी। महिला अपना पता नहीं बता पा रही है, वहीं बार-बार गलत नाम बता रही है। इसके बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें