फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कमिश्नर ने इन दो अधिकारियों को रोक दिया वेतन, जानिए क्या थी वजह

Wed, 24 Apr 2024 09:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
मण्डलायुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गेहूं क्रय प्रगति की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कमिश्नर ने दो अफसरों का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अनुपस्थिति रहने पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। अधिकारियों से कहा कि मंडल के बचे हुए क्रय केंद्रों पर दो दिनों के भीतर सभी सुविधाओं की व्यवस्था करा लें। सभी किसानों से स्वयं संपर्क करें।
विज्ञापन


किसी भी केंद्र में बिचौलियों की संलिप्तता पाई गई तो उस केंद्र के प्रभारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

कमिश्ननर अनिल ढींगरा मंगलवार को आयुक्त सभागार में रबी विपणन वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत मण्डल में गेहूं क्रय केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक नैफेड तथा जिला प्रबंधक नैफेड अनुपस्थित थे।

कमिश्नर ने दोनों के वेतन को रोकने का निर्देश दिया। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी केंद्रों के प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, उनके पेयजल, शौचालय तथा अन्य सुविधाओं की व्यवस्था अवश्य करें।
विज्ञापन


अगर किसी कारणवश किसानों के गेहूं क्रय का अस्वीकरण किया जाता है तो उसका कारण अवश्य बताया जाए। कमिश्नर ने नोडल अधिकारियों को कंट्रोल रूम की निगरानी करने का निर्देश देते हुए कहा कि कंट्रोल रूम का संचालन प्रभावी ढंग से हो, किसानों के संपर्क करने पर उनकी समस्याओं का निदान तत्काल प्रभाव से किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों का भुगतान 48 घंटे के अंदर करना सुनिश्चित करें इसमें शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीईओ गीडा व संभागीय खाद्य नियंत्रक अनुज मलिक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें