फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मछली व्यापारी समेत दो की सड़क हादसे में मौत, व्यापार कर जा रहा था घर- रास्ते में हुआ हादसा

Thu, 17 Oct 2024 12:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

छोटकी रेतवहिया निवासी जगेसर की बीआरडी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान सुबह मौत हो गई। मंगलवार की रात तिनकोनिया रेंज स्थित चौकी टोला से वह साइकिल से अपने घर जा रहा था। भट्ठा चौराहे पर पिपराइच से पादरी बाजार की तरफ जा रही मैजिक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजनी और पिपराइच क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग सड़क हादसाें में मछली व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। खजनी में हुए हादसे में के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर गाड़ी कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जबकि, पिपराइच में घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस गाड़ी व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के अनुसार, सरया तिवारी मोड़ पर सुबह 10 बजे बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें भरोहिया के डोहरिया वासुदेव निवासी अश्वनी त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खजनी थानेदार ने बताया कि केस दर्ज कर सीसी कैमरे की मदद से गाड़ी की तलाश की जा रही है।

पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार, छोटकी रेतवहिया निवासी जगेसर की बीआरडी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान सुबह मौत हो गई। मंगलवार की रात तिनकोनिया रेंज स्थित चौकी टोला से वह साइकिल से अपने घर जा रहा था। भट्ठा चौराहे पर पिपराइच से पादरी बाजार की तरफ जा रही मैजिक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें