फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एचयूआरएल में बिजली के पोल पर कैमरा लगा रहे दो कर्मचारी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के खाद कारखाना की बाउंड्रीवॉल के किनारे लगे एचटी लाइन के पोल पर सीसीटीवी कैमरा लगा रहे फैक्टरी के दो कर्मचारी झुलस गए। दोनों की हालत गंभीर है, वहीं इनके साथ मौजूद एक और कर्मचारी भी करंट की चपेट में आया था, लेकिन उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। झुलसे दोनों कर्मचारियों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में प्लास्टिक सर्जन डॉ. नीरज नाथानी की देखरेख में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एचयूआरएल में सुरक्षा से जुड़े कार्य दिल्ली की कंपनी एट्रोनिक के जिम्मे है। इस कंपनी में इटावा जिले के औरैया के कर्मचारी 27 वर्षीय मलखान सिंह और 27 वर्षीय नरेंद्र कुमार व 30 वर्षीय मेघराज काम करते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे फैक्टरी की चहारदीवारी के पास तीनों सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे। 33 हजार वोल्ट की लाइन के पोल पर एल्युमिनियम की सीढ़ी लगाकर चढ़े नरेंद्र कुमार कैमरा लगा ही रहे थे कि करंट की चपेट में आ गए। नीचे सीढ़ी पकड़कर खड़े मलखान को भी करंट ने अपनी जद में ले लिया। मेघराज को झटका लगा और वह दूर जाकर गिर गया। सूचना एचयूआरएल के अफसरों को दी गई। आनन फानन झुलसे कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर है।
बिजली निगम के अभियंताओं का कहना है कि 33 हजार वोल्ट की लाइन के पोल पर बिना शटडाउन लिए चढ़ने की इजाजत नहीं होती है। इस पोल पर कैमरा आदि भी नहीं लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं एट्रोनिक कंपनी की ऑपरेशन हेड आरती कोहली ने बताया कि अधिकारियों को मौके पर भेजकर कर्मचारियों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। हम उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था कर रहे हैं। कंपनी सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर ही कर्मचारियों से काम कराती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें