सरदार नगर। चौरीचौरा क्षेत्र के फोरलेन के पास देवीपुर गांव में सोमवार को पुलिस ने तेल चोरी का बड़ा मामला पकड़ा था। इसमें दो आरोपियों को मंगलवार को चौरीचौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवरिया जिले के गौरी बाजार के गुदड़ी निवासी सिंधुराज और खोराबार के जंगल चौरी निवासी बृजेश के रूप में हुई। चौरीचौरा पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी काफी दिनों डीजल चोरी कर रहे थे। शिकायत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बारह लीटर पेट्रोल, एक टैंकर, एक प्लास्टिक की बाल्टी आदि बरामद किया गया।