गोरखनाथ मंदिर में बुढ़वा मंगल के दिन होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए मंगलवार शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव के लिए डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
वाहन निर्धारित स्थान पर खड़े होंगे। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि बुढ़वा मंगल पर मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए महानगर क्षेत्र में वाहनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से कराया जाएगा।
इधर नहीं जाएंगे वाहन
- दुर्गाबाड़ी तिराहा से गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग से उत्तर गोरखनाथ मंदिर की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएंगे।
- तरंग ओवरब्रिज से उत्तर पश्चिम हुमायुंपुर चौराहा होकर गोरखनाथ मंदिर की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
-रामलीला मैदान से मानसरोवर मंदिर होकर झूलेलाल मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे।
- जेपी अस्पताल से ओवरब्रिज होकर गोरखनाथ मंदिर की तरफ वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- रामलीला मैदान से पुराना गोरखपुर होकर झब्बा गली के रास्ते गोरखनाथ मंदिर की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- दशहरी बाग तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कौड़ियहवा मोड़ से गोरखनाथ मंदिर/गोरखनाथ थाना की तरफ कोई वाहन जा सकेंगे।
- जाहिदाबाद तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ कोई वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
इधर से गुजरेंगे वाहन
-धर्मशााला चौराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ ऑटो, ई-रिक्शा, मैजिक, लोडर प्रतिबंधित रहेगे। वाहन धर्मशाला से जटाशंकर, गंगेज चौराहा, दुर्गाबाड़ी तिराहा, सुरजकुंड ओवरब्रिज, सुभाष चंद्र बोस काॅलोनी होते हुए जाएंगे।
- वाराणसी की तरफ से सोनौली, सिद्वार्थनगर, फरेंदा महराजगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहन (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) बाघागाड़ा एवं नौसड़ होते हुए कालेसर फोरलेन होकर जंगल कौड़िया, चिउटहा होते हुए जाएंगे।
- लखनऊ की तरफ से सोनौली, सिद्वार्थनगर,फरेंदा महराजगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहन (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) कालेसर फोरलेन होकर जंगल कौड़िया, चिउटहा होते हुए जाएंगे।
- सोनौली, सिद्वार्थनगर, फरेंदा महराजगंज से लखनऊ वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहन जंगल कौड़िया, चिउटहा से कालेसर सहजनवां फोरलेन होते हुए जाएंगे।
-सिद्वार्थनगर, सोनौली, फरेंदा से गोरखपुर आने वाले भारी वाहन (ट्रक, बस, मिनी बस, आयल टैंकर, गैस टैंकर, ट्रैक्टर- ट्राली) रोडवेज बस, ई-बस व बरगदवा से आगे जाएंगे। ये वाहन जंगल कौड़िया बाईपास से कालेसर, नौसड़ होते हुए जाएंगे।
- गोरखपुर महानगर क्षेत्र से पीपीगंज, सोनौली की तरफ जाने वाले डीजल/पेट्रोल टैंकर, (रोडवेज बसे व श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) रोडवेज तिराहा, विश्वविद्यालय चैराहा, छात्रसंघ, पैडलेगंज, टीपी नगर नौसड, कालेसर से जंगल कौड़िया होते हुए पीपीगंज-सोनौली की तरफ जाएगी।
- इसी प्रकार सोनौली, फरेंदा, पीपीगंज की तरफ से आने वाले डीजल/पेट्रोल टैंकर, ट्रक (रोडवेज बसें श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) जंगल कौड़िया फोरलेन, कालेसर, नौसड़ होते हुए अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।
- यातायात तिराहा से वाहनों के डायवर्जन होने के उपरांत सोनौली, फरेंदा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, जाने वाले छोटे वाहन रेलवे स्टेशन के सामने से, रेलवे अंडरपास, बिछिया तिराहा, कौवाबाग, असुरन चैराहा, खजांची चौराहा होते हुए जाएंगे।
-फर्टिलाइजर से निकलने वाले भारी वाहन फर्टिलाइजर से झुगिंया, गुलरिहा, भटहट मलंग स्थान, सोनबरसा होकर महुआतर से जंगल कौड़िया होकर जाएंगे।
यहां पर होगी पार्किंग
- बलिया, बिहार, देवरिया, मुगलसराय, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर एवं जौनपुर से आने वाले बस, ट्रैक्टर -भगवती महिला महाविद्यालय परिसर
-बलिया, बिहार, देवरिया, मुगलसराय, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर एवं जौनपुर से आने वाले दो पहिया, चार पहिया - आरपीएफ ग्राउंड
- शहर क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन- गोरखनाथ पुल के उत्तरी किनारे पर खाली जमीन पर
- सूरजकुंड कॉलोनी व उसके आसपास के श्रद्धालुओं के वाहन- रामलीला मैदान
- बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, एवं फरेंदा, नेपाल से आने वाले 100 दो पहिया व चार पहिया वाहन - लेबर तिराहा से रामनगर तिराहा तक, बागीचा पार्किंग, औद्योगिक क्षेत्र के पास सड़क पर, चार पहिया वाहन शांतिवरन लॉन, ट्रैक्टर कुष्ठ आश्रम के पीछे