लीग : नेशनल जिम प्रीमियर लीग-तीन का शुभारंभ सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में सुबह 06:00 बजे से।
जागरूकता रैली : मिशन शक्ति -5 के तहत महिला रिक्रूट आरक्षियों की जागरूकता रैली, आरटीसी 26वीं वाहिनी पीएसी से सुबह 07:00 बजे से।
गोपाष्टमी : कांशीराम आवासी योजना के पीछे गोविंद गोशाला में गोपाष्टमी पर्व पर कार्यक्रम, सुबह 7:30 बजे से
वार्षिक उत्सव : नगर आर्य समाज साहबगंज लालडिग्गी की ओर से 87वां वार्षिक उत्सव आर्य नगर समाज साहबगंज में सुबह 09:00 बजे से।
जागरूकता सप्ताह: सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सतर्कता सेमिनार पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब में पूर्वाह्न 11:30 बजे से।
सम्मेलन: भाजपा जनता युवा मोर्चा महानगर की ओर से युवा सम्मेलन सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में दोपहर 01:00 बजे से।