फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

After SIR IN Gorakhpur: 12.37 लाख संभावित डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची मिली, आधार से होगा सत्यापन

Thu, 15 Jan 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया है। सूची के मुताबिक, जिले में 64815 मतदाता बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा भटहट ब्लॉक में 11451 और सबसे कम सरदारनगर में 789 मतदाता बढ़े हैं। अब कुल मतदाताओं की संख्या 29.88 लाख हो गई है। जिले में 1273 ग्राम पंचायतों में 1901 बीएलओ को लगाकर मतदाता सूची का सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अब नए सिरे से सत्यापन शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने जिले में 12.37 लाख संभावित डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची सौंपी है। इन मतदाताओं का सत्यापन 20 फरवरी तक करना है। अब इन मतदाताओं के घर जाकर बीएलओ आधार कार्ड के अंतिम चार नंबर से सत्यापन करेंगे। इसके लिए 1900 बीएलओ को लगाया गया है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने इसके पहले नवंबर 2025 में विशेष साफ्टवेयर से परीक्षण कर 5.16 लाख संभावित डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची जिला प्रशासन को सौंपी थी। यह सूची ब्लॉकवार तैयार की गई थी और इसमें समान नाम, पिता का नाम वाले मतदाताओं को शामिल किया गया था।

दो महीने तक सत्यापन कार्य के बाद 1,51,007 डुप्लिकेट मतदाता मिले थे, जिनका नाम सूची से हटाया गया। अब चुनाव आयोग ने जिले को यूनिट मानकर नई सूची भेजी है। इसमें नाम, पिता का नाम, ग्राम पंचायत का जिक्र है जिसका जिले स्तर पर सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में बढ़ गए हैं 64,815 मतदाता
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया है। सूची के मुताबिक, जिले में 64815 मतदाता बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा भटहट ब्लॉक में 11451 और सबसे कम सरदारनगर में 789 मतदाता बढ़े हैं। अब कुल मतदाताओं की संख्या 29.88 लाख हो गई है। जिले में 1273 ग्राम पंचायतों में 1901 बीएलओ को लगाकर मतदाता सूची का सत्यापन कराया गया।

चुनाव आयोग ने 12.37 लाख संभावित डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची दी है। यह जिले को यूनिट मानकर तैयार किया गया है। यानी एक नाम, पिता का नाम वाले मतदाताओं की पहचान करना है। इसके लिए आधार कार्ड का अंतिम चार नंबर लेकर सत्यापन किया जाएगा। बीएलओ ने कार्य शुरू कर दिया है: जेएन मौर्या, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें