गोरखपुर। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर-रांची-गोरखपुर के लिए तीन फेरा, गोरखपुर-बांद्रा-गोरखपुर दो फेरा और ऊधना-मऊ के लिए एक फेरा के लिए चलाने की मंजूरी दी है। इन तीनों ट्रेनों से गोरखपुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 14 एवं 18 नवंबर को और बांद्रा टर्मिनस 16 एवं 20 नवंबर को 02 फेरा के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम सात बजे प्रस्थान करेगी।
रांची-गोरखपुर-रांची पूजा विशेष गाड़ी का संचलन रांची से 30 अक्तूबर, 06 व 13 नवंबर को रांची से चलाई जाएगी। वहीं गोरखपुर से 31 अक्तूबर, 07 एवं 14 नवंबर को 03 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
गोरखपुर से यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे चलेगी। इसके अलावा मऊ-उधना-मऊ सुपरफास्ट पूजा विशेष गाड़ी का संचलन मऊ से 30 अक्तूबर और उधना से 31 अक्तूबर को किया जाएगा। गोरखपुर स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 09.30 बजे चलेगी।