फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार में रेलवे की सौगात: गोरखपुर-रांची समेत तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, दीपावली-छठ में न हो परेशानी

Wed, 30 Oct 2024 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

त्योहार विशेष: दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर-रांची-गोरखपुर के लिए तीन फेरा, गोरखपुर-बांद्रा-गोरखपुर दो फेरा और ऊधना-मऊ के लिए एक फेरा के लिए चलाने की मंजूरी दी है। इससे लोगों को त्योहारों में एक जगह से अपने घर जाने में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर-रांची-गोरखपुर के लिए तीन फेरा, गोरखपुर-बांद्रा-गोरखपुर दो फेरा और ऊधना-मऊ के लिए एक फेरा के लिए चलाने की मंजूरी दी है। इन तीनों ट्रेनों से गोरखपुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 14 एवं 18 नवंबर को और बांद्रा टर्मिनस 16 एवं 20 नवंबर को 02 फेरा के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम सात बजे प्रस्थान करेगी।

रांची-गोरखपुर-रांची पूजा विशेष गाड़ी का संचलन रांची से 30 अक्तूबर, 06 व 13 नवंबर को रांची से चलाई जाएगी। वहीं गोरखपुर से 31 अक्तूबर, 07 एवं 14 नवंबर को 03 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे चलेगी। इसके अलावा मऊ-उधना-मऊ सुपरफास्ट पूजा विशेष गाड़ी का संचलन मऊ से 30 अक्तूबर और उधना से 31 अक्तूबर को किया जाएगा। गोरखपुर स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 09.30 बजे चलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें