फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उनवल में तीन लाख के जेवर उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के बरपार बरगाह निवासी जकरुलनयन उर्फ मोनू के घर शुक्रवार की रात चोरों ने करीब तीन लाख के गहने और एक लाख नकद रुपये साफ कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने बताया कि रात 11 बजे के बाद उन्हें आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने घर में जाकर देखा तो अलमारी टूटी थी और जेवर और नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत 112 पर सूचना दी। चोरी हुए जेवर में सोने के दो हार, सोने की अंगूठी, सोने का झुमका और चांदी का पाजेब शामिल हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें