फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुठभेड़ में घायल चोर को भेजा जेल, चार घटनाओं का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। पुलिस मुठभेड़ में घायल पिपराइच क्षेत्र के अगया बड़का टोला निवासी गौरजीत चौहान को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने चार चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने इन घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गौरजीत गुलरिहा क्षेत्र में चोरी की चार घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसके खिलाफ तीन जिलों में अब तक कुल 27 चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस के केस दर्ज हैं। इसमें पिपराइच में 10, कुशीनगर जिले के अहिरौली थाने में आठ, कप्तानगंज में एक, हाटा में एक, खोराबार थाने में दो, संतकबीर नगर के बखिरा में एक एवं गुलरिहा में चार चोरी और पुलिस पर जानलेवा हमले का केस दर्ज है। पुलिस अब चोरी की घटना में शामिल गौरजीत की पत्नी, बहन व एक साथी समीर चौहान की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर शाम गुलरिहा पुलिस रामनगर चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी, उसी समय बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो एक युवक बाइक लेकर भाग निकला, जबकि गौरजीत पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गौरजीत के पैर में गोली लगी। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं में शामिल था गौरजीत
- 19 जून 2024 को सरहरी क्षेत्र के टिकरिया में माया देवी के घर से एक लाख नकदी व लाखों के गहनों की चोरी की।
- 17 जुलाई को सलेमपुर उर्फ मोगलहा में चिकित्सक शशिभूषण के घर से चार लाख नकदी समेत गहने चोरी किए।
- 22 जुलाई को सरहरी चौकी के मंगलपुर में मंजू देवी के घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी की।
- आठ अगस्त को मंगलपुर टोला कोइलहिया निवासी शेषनाथ के घर में चोरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें