फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ईद आज...रहेगा डायवर्जन, मस्जिद की तरफ निकलें, इन रास्तों को पहले समझें-नहीं होंगे परेशान

Mon, 31 Mar 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

जामा मस्जिद घंटाघर की तरफ से जाने वाले शाहमारूफ रास्ते पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। अलहदादपुर से रायगंज होते हुए घंटाघर मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।  नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रेती चौराहा से घंटाघर की तरफ जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे ही शहर के अन्य चौराहों पर भी ट्रैफिक का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
चांद दिखने के बाद रविवार को रेती चौक मदीना मस्जिद के पास आतिशबाजी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में ईद पर्व को लेकर सोमवार को शहर में डायवर्जन लागू किया गया है। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे से मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसको देखते हुए मस्जिद की तरफ से सुबह छह बजे से नमाज समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वे बदले रास्ते से गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन


इस प्रकार किया गया है डायवर्जन
- जामा मस्जिद घंटाघर की तरफ से जाने वाले शाहमारूफ रास्ते पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- अलहदादपुर से रायगंज होते हुए घंटाघर मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- रेती चौराहा से घंटाघर की तरफ जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- इलाहीबाग चौराहा से बहरामपुर बंधे की तरफ जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- बरफखाना की तरफ से आने वाले भारी वाहन शहर की ओर नहीं आएंगे। ये वाहन लालडिग्गी बंधा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

- अलीनगर चौराहा से हजारीपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को विजय चौराहा या तरंग टॉकीज की ओर से निकाला जाएगा। जटाशंकर की तरफ से हजारीपुर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- टीपी नगर चौराहा से नार्मल टैक्सी स्टैंड से तुर्कमानपुर, घंटाघर एवं घोष कंपनी की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- हुमायूंपुर ओवरब्रिज, तरंग चौराहा से अलीनगर चौराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- करमचंद चौराहा से बहरामपुर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- हुमायूंपुर ओवरब्रिज के ऊपर से सवारी गाड़ी को गोरखनाथ की तरफ प्रतिबंधित किया गया।
- फरेंदा से गोरखपुर की तरफ आने वाले सभी वाहनों को बरगदवा तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ प्रतिबंधित किया गया है। ये वाहन इंडस्ट्रीयल मोड़, स्पोर्टस काॅलेज, खजांची चौराहा, असुरन चौराहा, मोहद्दीपुर
विज्ञापन

ओवरब्रिज, मोहद्दीपुर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

- शहर से फरेंदा की ओर जाने वाली सवारी मोटर गाड़ियां एवं निजी बसें रेलवे स्टेशन, विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाईपास असुरन चौराहा खजांची होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज, इंडस्ट्रीयल मोड, बरगदवा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें