फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में हो सुरक्षा के व्यापक इंतजाम : सीएम योगी

Sun, 15 Sep 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्योहारों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होना चाहिए। इसमें लापरवाही न होने पाए, अभी से इसकी तैयारी कर लें। बाढ़ को लेकर भी सतर्क रहें। लगातार इसकी निगरानी करते रहें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार को ये निर्देश गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक में दी। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। कहा कि आगामी दिनों में लगातार त्योहार हैं। सुरक्षा के साथ किसी को खिलवाड़ की इजाजत नहीं है। इसे लेकर खास सतर्कता बरतें। मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली और सभी परियोजनाओं को समय से गुणवत्तापूर्वक पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि संबंधित अधिकारी परियोजनाओं को नियमित रूप से निगरानी करते रहें। मुख्यमंत्री ने चंपा देवी पार्क में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया काम शुरू हो चुका है। इसके बाद उन्होंने आयुष विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें