फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति से मोबाइल पर बात की फिर फंदे से लटक गई महिला, खुदकुशी क्यों की...सभी अंजान

Wed, 19 Mar 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

जानकारी के मुताबिक, रीमा के पति जनार्दन निषाद बाहर किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार सुबह जनार्दन और रीमा के बीच मोबाइल पर बात हुई। सुबह करीब नौ बजे अचानक रीमा अपने कमरे में गई और फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गुलरिहा इलाके के डुमरी नंबर दो के मंगलपुर गांव में पति से मोबाइल फोन पर बात करने के बाद महिला ने कमरे में कुंडी में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने फंदा काटकर महिला को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उसकी पहचान रीमा निषाद (30) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के मुताबिक, रीमा के पति जनार्दन निषाद बाहर किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार सुबह जनार्दन और रीमा के बीच मोबाइल पर बात हुई। सुबह करीब नौ बजे अचानक रीमा अपने कमरे में गई और फंदा लगाकर जान दे दी।

जनार्दन निषाद के आठ वर्षीय पुत्र साहिल और बेटी छह वर्षीय सोनी ने मां का लटका शव देखकर शोर मचाया। परिजन खुदकुशी के कारणों को नहीं बता सके। इधर, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें