फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ ताल: इंतजार खत्म...आज से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में लीजिए लजीज व्यंजनों का लुत्फ CM योगी करेंगे उद्घाटन

Thu, 19 Sep 2024 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट से प्रतिमाह साढ़े चार लाख रुपये का राजस्व मिलेगा। जीडीए ने संचालक कंपनी से फिलहाल 15 साल के लिए करार किया है। कार्य संतोषजनक रहने पर इसे 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन सीएम करेंग.जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गाेरखपुर के मरीन ड्राइव की ख्याति पा चुके नौका विहार क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार शाम 4 बजे रामगढ़ताल में बने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन करेंगे। रामगढ़ताल में क्रूज की सुविधा पहले से ही है, अब यहां उत्तर भारत के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में भी लोग अपने पसंदीदा व्यंजनाें का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन


बीते कुछ सालों में रामगढ़ताल क्षेत्र पर्यटन और खानपान के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरा है। इस क्षेत्र में हॉस्पिटैलिटी के तमाम ब्रांडेड प्रतिष्ठानों की दस्तक तो हो ही चुकी है। अब यहां पर्यटकों को रामगढ़ताल में ‘फ्लोट’ नाम से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट यानी पानी पर तैरते रेस्तरां की सुविधा भी मिलेगी।

लेक क्वीन क्रूज के बाद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट सैलानियों के लिए बड़ी सौगात होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में निखरे और संवरे रामगढ़ताल के साथ पर्यटन व रोजगार का कदमताल विकास की नई तस्वीर पेश कर रहा है। कुछ साल पहले तक उपेक्षा के शिकार रहे रामगढ़ताल की गिनती पूर्वी उत्तर प्रदेश के पसंदीदा पर्यटक स्थल के रूप में हो रही है, जिसकी खूबसूरती निहारने लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।

विज्ञापन

रामगढ़ताल की इसी जेट्टी पर कार्यक्रम होगा आयोजित - फोटो : अमर उजाला
आकर्षक इंटीरियर के साथ लिफ्ट की भी सुविधा
रामगढ़ताल में पर्यटक 15 दिसंबर 2023 को सीएम योगी के हाथों लोकार्पित ‘लेक क्वीन’ क्रूज की सवारी का आनंद उठा रहे हैं। अब इस ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट करीब दो साल में बन कर तैयार हुआ है।

इसके इंटीरियर को काफी आकर्षक बनाया गया है। कुल 9600 वर्गफुट क्षेत्रफल और तीन मंजिला इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में एकसाथ 100 से 150 मेहमान बैठ सकते हैं।

जेट्टी को तैयार किया गया - फोटो : अमर उजाला
‘फ्लोट’ का संचालन करने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक आलोक अग्रवाल ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर से पहले और दूसरे फ्लोर तक लिफ्ट की भी सुविधा है।

ग्राउंड फ्लोर पर बने फूड कोर्ट में शुद्ध शाकाहारी लजीज व्यंजन मिलेंगे, जबकि पहले फ्लोर पर संगीतमय अंदाज में पार्टी की जा सकेगी। दूसरा फ्लोर ओपन रूफटॉप है, जहां खुले में बैठकर ताल का दीदार करने के साथ व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है।

पूरे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की डिजाइन ऐसी है कि इसमें बैठने वालों को रामगढ़ताल की खूबसूरती पूरी तरह दिखेगी। इसके निर्माण पर दस करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है और इसे इंडियन रजिस्ट्रार ऑफ शिपिंग के मानकों के अनुरूप बनाया गया है।
विज्ञापन

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के अंदर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
साढ़े चार लाख प्रतिमाह होगी जीडीए की आय
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट से प्रतिमाह साढ़े चार लाख रुपये का राजस्व मिलेगा। जीडीए ने संचालक कंपनी से फिलहाल 15 साल के लिए करार किया है। कार्य संतोषजनक रहने पर इसे 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन कार्यक्रम रामगढ़ताल की जेटी पर होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के हाथों आवासीय योजना ‘ग्रीनवुड अपार्टमेंट’ के 10 आवंटियों को आवंटन प्रमाण पत्र भी सौंपा जाएगा। इस योजना को लोग पसंद कर रहे हैं। पहली बार में 79 आवेदन आए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें