फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खुंखार कुत्ते से थे आजिज, जिम्मेदारों थे बेपरवाह- मोहल्ले वालों ने ही 3 किमी दौड़ाकर मार डाला

Sun, 18 Aug 2024 12:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार

सार

गोरखपुर शाहपुर के आवास विकास कालोनी में चार दिनों से आतंक का पर्याय बने खूंखार कुत्ते को शनिवार को मलिन बस्ती के लोगों ने तीन किलोमीटर तक दौड़ाकर मार डाला। आवारा कुत्ते ने 15 से अधिक लोगों पर हमला कर काटा था। दहशत के माहौल में जी रहे कालोनीवासियों ने कुत्ते की मौत की सूचना पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
कुत्ते ने एक दिन पहले युवक को काटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शाहपुर के आवास विकास कालोनी में चार दिनों से आतंक का पर्याय बने खूंखार कुत्ते को शनिवार को मलिन बस्ती के लोगों ने तीन किलोमीटर तक दौड़ाकर मार डाला। आवारा कुत्ते ने 15 से अधिक लोगों पर हमला कर काटा था। दहशत के माहौल में जी रहे कालोनीवासियों ने कुत्ते की मौत की सूचना पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त से ही आवास विकास कालोनी के लोग खूंखार कुत्ते की शिकायत कर रहे थे। कोई नहीं आया तो बुजुर्ग और बच्चों को बचाने के लिए शनिवार को लोग खुद ही हाथ में डंडा लेकर कुत्ते की तलाश करने लगे। शाम के समय उन्हें कुत्ता दिखा तो भीड़ उसे मारने के लिए दौड़ाने लगी।
 

कुत्ते के हमले से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान करीब एक घंटे तक लोग उसके पीछे भागते रहे, फिर आदित्यपुरी कालोनी में उन्हें कुत्ता मिला, वहां उसके सिर पर ईंट से वार कर उसे मार डाला। इस बात की जानकारी होने पर पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह ने मलिन बस्ती के लोगों को 51 सौ रुपये का इनाम दिया। शुक्रवार को भी एक कुत्ते को मलिन बस्ती के लोगों ने ही मारा था।

 
विज्ञापन

सड़क पर घूम रहे छुट्टा कुत्ते - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कॉलोनी में चार दिनों से कुत्ता आतंक का पर्याय बना हुआ था। इसकी दहशत से लोग घर से निकलने में परहेज कर रहे थे। वहीं कई परिवार के बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे, बड़े बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक नहीं कर पा रहे थे। पूरी कालोनी में एक तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। लोगों ने बताया कि वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह चार दिनों से मोहल्ले को लोगों से संपर्क कर हाल-चाल ले रहे थे। अपनी गाड़ी से कुछ लोगों को जिला अस्पताल भिजवाकर एंटी रेबीज वैक्सीन भी लगवाया।

कॉलोनी स्थित बड़ा पार्क निवासी पलटन प्रसाद ने बताया कि वह कुत्ते के डर से टहलने नहीं जा पा रहे थे। कुत्ते ने 15 से अधिक लोगों को काटा था, उसका एक वीडियो भी दिखा था। उन्होंने बताया कि कुत्तों का झुंड तो अभी भी दिख रहा है लेकिन उस खूंखार कुत्ते के मरने से हर कोई राहत में है। कॉलोनी के आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि अभी भी घुमंतू आवारा कुत्ते झुंड में दिखाई दे रहे हैं। इससे निजात मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें