फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बच्ची ने कमरे में फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। ग्राम पंचायत पुण्डा बनोहीया गांव निवासी रामप्रीत निषाद की बड़ी बेटी खुशबू (13) ने बृहस्पतिवार देर रात फंदे से लटक कर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। वह एक निजी स्कूल में पांचवीं की छात्रा थी। पिता रामप्रीत ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूरा परिवार खाना खाने के बाद छत पर और उनकी बेटी खुशबू अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह जब उसकी मां उर्मिला छत से नीचे आई तो बेटी का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। उर्मिला के शोर मचाने पर परिजन कमरे में पहुंचे। खुशबू के शव को आनन-फानन में नीचे उतारा गया। खुशबू की मौत के बाद से दिव्यांग भाई प्रेम, दोनों बहनों वर्षा और संजना का रो-रोकर बुरा हाल है। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाप्रभारी महेश कुमार चौबे ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें