फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बंदरों का आतंक.. युवक पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। आए दिन बंदर किसी न किसी पर हमला कर दे रहे हैं। शनिवार को एक बंदर ने 25 वर्षीय युवक के पैर पर काट लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक बंदरों ने 12 लोगों को काट लिया है। लहसड़ी में शनिवार दोपहर में बंदर ने 25 वर्षीय निखिलेश घर के पास टहल रहे थे। तभी बंदरों का एक झुंड आया और उसमें से निकलकर एक बंदर ने दौड़ाकर काट लिया। इससे पैर का मांस भी बाहर निकल आया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर इसके पहले पिंटू, गोलू, रामगती, टेंपू सहित 12 लोगों पर हमला कर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों को पकड़ने के लिए कोई कवायद भी नहीं हो रही है। इससे ग्रामीण दहशत में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें