फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी से दुष्कर्म, छोटी बहन को पीटकर किया बेहोश- घर में दोनों बहनें थी अकेली

Thu, 19 Jun 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि रविवार को एक रिश्तेदार के निधन के कारण परिवार के लोग बाहर गए थे। घर में केवल दोनों बहनें अकेली थीं। इसी दौरान गांव का एक किशोर घर में घुसकर बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म( सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के गांव में रविवार को किशोरी (16) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी को पीड़िता की छोटी बहन ने देख लिया तो उसकी पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के किशोर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि रविवार को एक रिश्तेदार के निधन के कारण परिवार के लोग बाहर गए थे। घर में केवल दोनों बहनें अकेली थीं। इसी दौरान गांव का एक किशोर घर में घुसकर बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया। छोटी बहन ने आरोपी को देख लिया तो उसने उसका सिर दीवार से टकरा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

जानकारी पर लौटे परिजन बच्ची को जंगल कौड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां कई घंटों बाद उसे होश आया। हालांकि, गांव में चर्चा है किशोर और किशोरी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। इस संबंध थाना प्रभारी पीपीगंज प्रभु दयाल सिंह ने बताया केस दर्ज मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें