फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रात 12 बजे प्रेमिका मिलने आया था किशोर, कमरे के अंदर था...घरवालों ने पकड़ लिया- करवा दी शादी

Sun, 27 Apr 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शुक्रवार रात 12 बजे के करीब किशोर युवती के घर में घुसा तो आसपास के लोगों ने देख लिया। इसकी जानकारी युवती के मां को दी। इसके बाद किशोर आपत्तिजनक हालत में परिवार ने युवती के कमरे से पकड़ लिया। दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन
शादी करवा दी गई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा इलाके में शुक्रवार रात युवती के कमरे में 16 वर्षीय प्रेमी आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। नाराज घरवालों ने युवती की मांग में सिंदूर भरवाकर उसकी शादी करा दी। किशोर कहीं मुकर नहीं जाए, इसके लिए लिखा पढ़ी करने के लिए उसे थाने लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन


किशोर को रातभर पुलिस ने बैठाए रखा। शनिवार को दोनों पक्षों ने थाने में समझौता कर लिया। जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र का 16 वर्षीय किशोर एक सप्ताह से गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय प्रेमिका के घर रात में मिलने आता था।

शुक्रवार रात 12 बजे के करीब किशोर युवती के घर में घुसा तो आसपास के लोगों ने देख लिया। इसकी जानकारी युवती के मां को दी। इसके बाद किशोर आपत्तिजनक हालत में परिवार ने युवती के कमरे से पकड़ लिया। दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन


इस पर परिवार ने किशोर से युवती की मांग में सिंदूर भरवा दी। इसके बाद रात में ही किशोर को लेकर युवती के परिजन थाने पहुंचे। वहां पर पुलिस कर्मियों ने डांट-फटकार लगाई। किशोर को थाने पर ही छोड़कर युवती के परिजन घर लौट गए। शनिवार सुबह किशोर और युवती के परिजन थाने पहुंचे।

वहां दोनों परिवार ने आपस में बातचीत कर सुलह कर लिया। इसके बाद दोनों परिवार चला गया। इस संबंध में गुलरिहा थानेदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष ने सुलह कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें