गोरखपुर। पिपराइच कस्बे की एक छात्रा को पास कराने के नाम पर शिक्षक ही उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी शिक्षक ने छात्रा के पिता को ईंट-भट्ठे पर बुलाकर मारा पीटा। पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, सुरेंद्र व दो अज्ञात पर केस दर्ज किया।
छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री जिस इंटर कालेज में पढ़ती है, उसमें ही चौरीचौरा के डुमरी खास का रहने वाला आरोपी शिक्षक है। आरोपी उसकी पुत्री को पास करने के नाम पर शोषण कर रहा था। 17 सितंबर को उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुत्री की खोजबीन की जा रही थी। 20 सितंबर की रात 08 बजे आरोपी शिक्षक ने फोन कर पति को इस्लामपुर ईंटभट्ठा के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर शिक्षक और उसके साथियों ने पिता की पिटाई कर दी। जानकारी होने पर देवर व भतीजा मौके पर पहुंचे और पुत्री को घर ले आए।आरोपी ने उनपर भी हमला कर दिया। पुलिस के आने पर आरोपी भाग निकले।