फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खड़े ट्रक में टैंकर ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत- खराबी आने से किनारे किया था खड़ा

Sun, 26 May 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कौड़ीराम-चवरियां बाईपास स्थित मिश्रौली गांव के पास शनिवार दोपहर एक बजे ट्रक और टैंकर की टक्कर में चालक व खलासी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, फोरलेन बाईपास पर एक ट्रक खराब हो गया था।

ड्राइवर व खलासी उसे बना रहे थे। इसी बीच एक टैंकर ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय ट्रक का खलासी संतकबीरनगर जनपद के दुधारा थाना क्षेत्र स्थित ऊंचहरा कला निवासी अशफाक ट्रक के नीच लेटकर मरम्मत कर रहा था, ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे में टैंकर चालक रमवापुर, बखिरा संतकबीनगर निवासी ध्रुपनाथ की भी मौत हो गई। जबकि खराब ट्रक के ड्राइवर रमवापुर बखिरा संतकबीरनगर निवासी घनश्याम व टैंकर का खलासी पंडितपुर सोनहरा, गोंडा निवासी नवनीत शुक्ला घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें